Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स कर रहे थे स्लेजिंग, ब्लैकवुड पर कसना चाहते थे नकेल

नई दिल्ली। बेन स्टोक्स को पहले टेस्ट में जो रूट की जगह कप्तानी साैंपी गई थी, लेकिन उनकी टीम को 4 विकेट से विंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में विंडीज ने 1-0 की बढ़त बना ली है। स्टोक्स को जब लगा कि मैच हाथ से जा रहा है तो उन्होंने स्लेजिंग करना शुरू कर दिया था। लेकिन विंडीज टीम पर इसका कोई कसर नहीं पड़ा। स्टोक्स ऐसा कर जर्मेन ब्लैकवुड पर नकेल कसना चाहते थे जिन्होंने दूसरी पारी में 95 रनों की पारी खेली। लेकिन अब ब्लैकवुड ने खुलासा किया है कि उन्हें बेन स्टोक्स परेशान कर रहे थे।

ब्लैकवुड ने 'विजडन' के हवाले से कहा कि पहली गेंद से ही कप्तान बेन स्टोक्स मुझे कुछ ना कुछ कह रहे थे। मुझे ऐसा लगा कि स्टोक्स चाहते थे कि मैं उनसे उलझकर कोई खराब शॉट खेलूं लेकिन किसी भी समय मेरा ध्यान नहीं भटका। जब मैं क्रीज पर था तो वे दबाव में थे, मैं नहीं। ब्लैकवुड ने आगे कहा कि उन्हें पता था कि वे मुझे खराब गेंद नहीं फेंक सकते। मुझे याद नहीं कि वे क्या कह रहे थे लेकिन कुछ बुरा नहीं कहा। यह क्रिकेट है। आपको हमेशा कुछ ना कुछ सुनने को मिलता है और खेल इसी तरह खेला जाता है।

बता दें कि विंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 27 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन ब्लैकवुड ने अंतिम दिन रोस्टन चेस और शेन डाउरिच के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करके मैच अपनी ओर मोड़ लिया। विंडीज को हालांकि जब जीत के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी तब ब्लैकवुड आउट हो गए। वह जेम्स एंडरसन की गेंद पर मिड आफ पर कैच दे बैठे और पांच रन से सेंचुरी जड़ने से चूक गए।

वहीं विंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस ने भी ब्लैकवुड की जमकर तारीफ की। सिमंस ने कहा कि मैंने महसूस ही नहीं किया कि इंग्लैंड ऐसा कर रहा था लेकिन ब्लैकवुड का ध्यान भटकाने के प्रयास में मैं भी ऐसा ही करता। उन्होंने कहा कि उसने धैर्य बनाए रखा और स्थिति के अनुसार खेला। यह दर्शाता है कि उसकी मानसिकता में सुधार हो रहा है। दूसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में गुरुवार से शुरू होगा।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 19:33 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+