Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Flashback 2020 : पहली बार ऐसा हुआ जब स्टेडियम में बिना दर्शकों के मैच करवाने पड़े

नई दिल्ली। साल 2020 दुनियाभर के लिए बेहद बुरा साबित हुआ। क्रिकेट भी इसकी चपेट में आया और कारण बना विश्व भर में फैली कोरोनावायरस जैसी गंभीर माहामारी, जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। लोग बेरोजगार हुए तो खिलाड़ियों को भी घर बैठकर समय बीताना पड़ा। अब हर कोई 2021 के स्वागत के लिए तैयार है। उम्मीदें हैं कि सब सही रहेगा। 2020 में क्या-क्या हुआ इसका जिक्र हर कोई करेगा। वहीं क्रिकेट जगत की बात करें तो इस साल पहली बार ऐसा हुआ जब बिना दर्शकों के मैच भी करवाने पड़े।

मार्च के महीने में कोरोना का कहर बहुत ज्यादा फैल चुका था। ऐसे में तब क्रिकेट मैच बंद करने का फैसला आईसीसी द्वारा लिया गया। मार्च महीने में साउथ अफ्रीका टीम भारत में तीन वनडे खेलने आई थी, लेकिन उसे बिना कोई मैच खेले वापस लाैटना पड़ा। फिर इसके करीब 4 महीने तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ, लेकिन जुलाई में इंग्लैंड-विंडीज के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ क्रिकेट फिर पटरी पर लाैटा, लेकिन इस दाैरान एक अलग बार रही। वो थी कि यह मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाए गए थे।

क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाए गए। विंडीज के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली, लेकिन यह भी बिना दर्शकों के हुई। फैंस को टीवी पर बैठक ही मैच का लुफ्त उठाना पड़ा। यहां तक दुनियाभर में फेमस टी20 लीग आईपीएल का 13वां सीजन में खाली स्टेडियम में करवाया गया जो यूएई में हुआ था।

दर्शकों की माैजूदगी भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से शुरू हुई तीन वनडे मैचों में देखने को मिली। हालांकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मैच में दर्शकों की माैजूदगी 50 प्रतिशत ही रही। यह साल खेल जगत के लिए भी बुरा साबित हुआ। इस कारण इस साल होने वाला टी20 विश्व कप भी स्थगित करना पड़ा।

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+