हरभजन नस्लभेदी टिप्पणी के आरोप से बरी
एडिलेड, 29 जनवरीः भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स पर किथत नस्लभेदी फब्तियां कसने के आरोप से बरी कर दिया गया है. इसके साथ ही हरभजन सिंह पर लगे तीन टेस्ट मैच के प्रतिबंध को हटा लिया गया. अब उनपर अभद्र भाषा के प्रयोग का दोषी मानते हुए 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है.न्यूजीलैंड के जज जॉन हैंसन ने इस मामले की सुनवाई करते हुए हरभजन को 'लेवल दो" के आरोपों का दोषी माना. इससे पहले हरभजन को लेवल तीन के आरोपों का दोषी मानते हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. मामले की सुनवाई से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और भारत के सचिन तेंदुलकर ने जज को चिट्ठी लिखकर हरभजन पर लगे आरोपों को लेवल 3.3 से घटाकर लेवल 2.8 करने का आग्रह किया था.
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कमिश्नर जस्टिस जॉन हेंसन के समक्ष एडिलेड में हरभजन की अपील सुनी गई. हरभजन के वकील मनोहर के अनुसार हरभजन के ख़िलाफ़ गाली देने का आरोप लगा और नियमों के अनुसार उन्हें आधी मैच फ़ीस का जुर्माना भरना होगा. वकील ने कहा कि हरभजन ने सुनवाई में माना कि उन्होंने गाली तो दी थी लेकिन कोई नस्लवादी टिप्पणी नहीं की थी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हरभजन के ख़िलाफ लगाए गए नस्लवादी टिप्पणी के आरोप को हटाने का स्वागत किया है.
गौरतलब है कि इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि वह अपील की सुनवाई के दौरान पेश किए जाने वाले किसी भी संदेहास्पद सुबूत का विरोध करेगा. उल्लेखनीय है कि तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ हरभजन की अपील की सुनवाई करने वाले यूजीलैंड के न्यायाधीश जान हैंसन ने कहा था कि वह सुनवाई के दौरान नए सबूत पेश करने की इजाजत दे सकते हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications