Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव की हॉस्पिटल से पहली तस्वीर आई सामने, फैंस के लिए राहत की खबर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव बिल्कुल ठीक हैं। यह फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है। शुक्रवार को कपिल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई थी। फैंस उनकी सलामती की दुआएं कर रहे थे। अब कपिल की हॉस्पिटल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह फिट नजर आ रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कपिल की हॉस्पिटल की तस्वीर शेयर की है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के कार्डियलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर के अनुसार कपिल को देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी इमर्जेंसी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। इससे पहले कपिल ने फैंस के लिए अपनी सेहत पर अपडेट देते हुए लिखा, "मैं अच्छा हूं और अब अच्छा कर रहा हूं। तेजी से स्वास्थ होने के रास्ते पर हूं। गोल्फ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा। आप सभी लोग मेरा परिवार हो। धन्यवाद।"

गाैर हो कि कपिल देव की दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में सफल आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई। अस्पताल ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि कपिल को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ड़ा था। अब उनकी हालत स्थिर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

कपिल ने 1994 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था। कपिल ने भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 5248 और 3783 रन बनाए हैं। उन्होंने इसके अलावा 275 प्रथम श्रेणी मैच और 310 लिस्ट-ए मैच भी खेले हैं।

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 16:26 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+