For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्या सुशील कुमार से उनके मेडल और अवॉर्ड वापस ले लिए जाएंगे? जानिए क्या कहते हैं नियम

नई दिल्ली। सागर राणा हत्याकांड मामले में सुशील कुमार और अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या सुशील कुमार के ओलंपिक पदक और पद्मश्री अवॉर्ड उनसे वापस लिए जा सकते हैं। बता दें कि सुशील कुमार को देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री दिया गया है इसके अलावा उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। सुशील कुमार ने ओलंपिक में दो बार मेडल जीता है और उनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड भी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करने वाले सुशील कुमार फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस उनसे सागर राणा हत्याकांड में पूछताछ कर रही है।

क्या छिन जाएगा मेडल

सुशील कुमार ने जो अवॉर्ड जीते हैं क्या वह ऐसी परिस्थिति में उनसे वापस लिए जा सकते हैं अगर वह हत्या के मामले में दोषी पाए जाते हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए जब ओलंपिक पद विजेता खिलाड़ियों ने बड़े अपराध को अंजाम दिए हैं और जेल गए हैं। इससे पहले 13 ओलंपिक पद जीतने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपराधी पाए गए और जेल गए। इसमे ऑस्कर पोस्टोरियस भी शामिल हैं जिन्हें द ब्लेड रनर के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड को वेलेंटाइन डे के दिन 2013 में गोली मार दी थी। लेकिन इन लोगों के मेडल वापस नहीं लिए गए।

ओलंपिक मेडल नहीं छिन सकता

ओलंपिक के नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी फिजिकल टेस्ट के दौरान स्टेरॉयड का सेवन करते हुए पाया जाता है तो उसे अपराध माना जाता है और उसका मेडल वापस लिया जा सकता है। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी मेडल प्राप्त करने के बाद कोई अपराध करता है तो उसका मेडल उससे वापस नही लिया जा सकता है। ऐसे में सुशील कुमार अगर दोषी करार भी दिए जाते हैं तो उनसे उनका मेडल वापस नहीं लिया जाएगा,सुशील कुमार के पास उनके मेडल रहेंगे।

सरकार वापस ले सकती है सम्मान

भारत में जो अवॉर्ड और सम्मान सुशील कुमार ने पाया है उसे भी वापस नहीं लिया जा सकता है। खेल मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जबतक कोर्ट सुशील कुमार को दोषी करार नहीं देती तबतक भारत सरकार राष्ट्रपति को पत्र नहीं लिखेगी कि सुशील कुमार से खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड वापस लिए जाए। भारत में आरोपी को तब तक दोषी नहीं माना जाता है जबतक कि कोर्ट उसे दोषी करार नहीं दे देती। बता दें कि पद्म अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में हुई थी और आजतक इस अवॉर्ड को किसी भी खिलाड़ी से वापस नहीं लिया गया है।

सागर राणा हत्याकांड में दोषी

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली के छत्रसाल मैदान में जूनियर चैंपियन सागर राणा के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में सुशील कुमार समेत कई अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सामने आने के बाद सुशील कुमार फरार हो गए थे, जिसके बाद उनपर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। फिलहाल सुशील कुमार 6 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 7:58 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+