भारत में ही IPL करवाना चाहते हैं गांगुली, कहा- 35-40 दिन मिले तो इसे कराएंगे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण मार्च के अंत में शुरू होने वाला आईपीएल सीजन-13 फिलहाल टला हुआ है। इसकी शुरूआत कब होगी, अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। अगर अक्तूबर में आईसीसी टी20 विश्व कप होता है तो फिर इस साल आईपीएल टालने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहेगा। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली का कहना है कि अगर 35-40 दिन भी मिलते हैं तो वह टूर्नामेटं करवाने के लिए तैयार हैं।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत में कोरोना का ज्यादा असर देखते हुए आईपीएल विदेश में करवाया जा सकता है। लेकिन गांगुली इस बात से पूरी तरह से सहमत भी नहीं है। वो चाहते हैं कि टूर्नामेंट भारत में ही हो। गांगुली ने कहा, "हम आईपीएल सीजन-13 कराना चाहते हैं, जैसा मैंने कहा कि क्रिकेट की वापसी की जरूरत है। हमारे लिए यह ऑफ सीजन है जिसने हमारी मदद की। हमने मार्च महीने में क्रिकेट छोड़ा था। फिर आईपीएल को भी स्थगित करना पड़ा, जो हमारे घरेलू सीजन का अहम हिस्सा है।"
गांगुली ने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि आईपीएल हो क्योंकि जीवन को सामान्य स्तर पर और क्रिकेट को भी सामान्य स्तर पर लाने की जरूरत है, अभी तक आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप लेकर कोई फैसला नहीं आया है। गांगुली ने फिर यह भी कहा ति उनकी प्राथमिकता आईपीएल को देश में ही कराने की है। उन्होंने कहा, "मीडिया के जरिए कई बातें सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर बोर्ड के सदस्यों को इस बारे में नहीं बताया गया है। हम आईपीएल सीजन-13 भारत में ही करवाना चाहते हैं।। यह हमारी प्राथमिकता है। हमें जो भी समय मिलेगा, अगर हमें 35-40 दिन भी मिलते हैं तो हम इसे कराएंगे।"
गांगुली ने हालांकि कहा कि भारत के बाहर जाने से काफी खर्च हो सकता है। उन्होंने कहा, "क्या यह भारत में होगा? अगर नहीं तो हम बाहर जाने के बारे में सोचेंगे लेकिन कहां? क्योंकि मौजूदा कन्वर्जन रेट के तहत बाहर जाना बोर्ड और फ्रेंचाइजियों के लिए काफी महंगा हो जाएगा। इसलिए हम चीजों पर नजर रख रहे हैं और हम इसकी मेजबानी करने के लिए खुद तैयार हैं। साल 2020 बिना आईपीएल के नहीं जाने देंगे।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
