For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सरीना और वोनारेवा फ़ाइनल में

By Super

विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता में महिलाओं के फ़ाइनल में पिछली बार की विजेता सरीना विलियम्स का मुक़ाबला रूस की वीरा वोनारेवा से होगा.

विंबलडन में महिलाओं के वर्ग में पहली वरीयता प्राप्त सरीना ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 7-6, 6-2 से हराया.

वहीं 21 वीं वरीयता प्राप्त वीरा वोनारेवा ने ने स्वेताना पिरोन्कोवा को तीन सेटों तक चले मुक़ाबले में 3-6, 6-3, 6-2 से हराया.

सरीना विलियम्स का ये छठा विंबलडन फ़ाइनल होगा. वे तीन बार - 2002, 2003 और 2009 की विंबलडन विजेता रह चुकी हैं.

वर्ष 2004 और 2008 में वे उपविजेता रही थीं.

वीरा वोनारेवा का ये पहला विंबलडन फ़ाइनल होगा.

इससे पहले वे विंबलडन में चौथे दौर तक पहुँच पाई थीं.

किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में भी वोनारेवा पहली बार फ़ाइनल में पहुँची हैं.

इससे पहले किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 में रहा था जब वे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुँची थीं.

विंबलडन में इस बार सेमीफ़ाइनल में वोनारेवा की टक्कर स्वेताना पिरोन्कोवा से हुई जिन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में पाँच बार की विजेता और प्रतियोगिता में दूसरे नंबर की खिलाड़ी वीनस विलियम्स को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

महिलाओं का फ़ाइनल शनिवार को खेला जाएगा.

पुरूषों के सेमीफ़ाइनल शुक्रवार को खेले जाएँगे जिसमें दूसरी सीड के स्पेन के रफ़ाएल नडाल का मुक़ाबला चौथी सीड के ब्रिटेन के एंडी मरे से होगा.

दूसरे सेमीफ़ाइनल में सर्बिया के तीसरी सीड के नोवाक जोकोविच की टक्कर चेक गणराज्य के 12वीं सीड के टॉमस बेयर्डिच से होगी जिन्होंने पिछली बार के विजेता और पहले नंबर के खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर को क्वार्टर फ़ाइनल में मात दी थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+