For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विंटर ओलंपिक 2018: ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले रूस को झटका, एथलीट्स पर बैन बरकरार

प्योंगचांग। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने रूसी एथलीट्स को बड़ा झटका दिया है। जी हां, सीएएस ने 47 रूसी एथलीटों और कोच की अपील खारिज कर दी है। ये एथलीट ओलंपिक समारोह के कुछ घंटों पहले प्योंगचांग में 2018 के शीतकालीन ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद कर रहे थे।

हालांकि विश्व की शीर्ष खेल अदालत ने पिछले हफ्ते रूस के 39 एथलीटों पर लगाए गए लाइफ बैन को हटा दिया था। इन खिलाड़ियों पर सोच्ची शीतकालीन ओलिंपिक-2014 में डोपिंग के आरोप लगे थे। तब सीएएस ने गुरुवार को कहा था कि 28 खिलाड़ियों पर से आजीवन प्रतिबंध हटा दिया गया है। बाकी के 11 खिलाड़ियों पर से भी आजीवन प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन शीतकालीन खेलों के अगले संस्करण में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

हालांकि साथ ही कोर्ट ने ये भी घोषणा करने के लिए निर्धारित किया था कि क्या अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को 47 अन्य एथलीट्स को आमंत्रित करना चाहिए, जिन्होंने दक्षिण कोरिया में भाग लेने की अपील की है।

आईओसी ने दिसंबर में विंटर ओलंपिक से रूस को प्रायोजित डोपिंग के आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया था। हालांकि तब प्रतियोगियों के एक दल को तटस्थ झंडे के तहत कंपटीशन में भाग लेने की अनुमति दी गई है। लेकिन 47 अन्य एथलीटों और कोचों ने आईओसी के फैसले को सीएस में चुनौती दी थी जिसमें उन्हें खेल में आमंत्रित नहीं किया था। जिसे अब सीएएस ने खारिज कर दिया है। बता दें कि छह बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शॉर्ट-ट्रैक स्पीडस्कर विक्टर आह भी उन एथलीटों में से एक है जिसे प्योंगचांग में भाग लेने का मौका नहीं दिया गया है।

Story first published: Friday, February 9, 2018, 11:29 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+