Winter Olympics 2018: खत्म हुई भारत की चुनौती, नहीं मिला एक भी मेडल

प्योंगचांग। भारत के जगदीश सिंह द्वारा पुरुषों के 15 किलोमीटर फ्री क्रॉस-कंट्री स्कीइंग दौड़ में निराशाजनक 103वां स्थान हासिल करने के बाद 2018 के शीतकालीन ओलंपिक में भारत का अभियान खत्म हो गया है। ओलंपिक डेब्यू करते हुए 26 वर्षीय जगदीश सिंह ने अलपेंसिया क्रॉस-कंट्री स्कीइंग सेंटर (प्योंगचांग) में फिनिश लाइन को पार करने के लिए 26.08 मिनट का समय समय लिया।

वह 119 प्रतियोगियों में 103वें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगीता में स्विट्जरलैंड के डारियो कोल्गेना ने गोल्ड मेडल जीता। 31 वर्षीय स्विट्जरलैंड के डारियो कोल्गेना ने 33.43.9 मिनट का समय लेकर लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता। नॉर्वे के सिमेन क्रूगर ने 34:02.2 मिनट के साथ रजत जबिक रूसी ओलंपिक खिलाड़ी डेनिस स्पितसोव ने 34:06.9 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता। बता दें कि जगदीश आधे रास्ते तक विजेता से केवल 4:28 मिनट धीमे थे, लेकिन अंत में ये गैप बढ़ता गया। क्रॉस-कंट्री स्कीइंग में, एथलीटों को कम से कम संभव समय में एक बर्फ से ढंके क्षेत्र पर 15 किलोमीटर लंबे रास्ते में चलना पड़ता है।

हालांकि ये उपलब्धि भी जगदीश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। क्योंकि भारत के शीतकालीन खेलों के आयोजक और भारतीय सेना ने उनके साथ आने के लिए कोच के नामांकन करने पर काफी विलंब किया था। काफी संघर्ष करने के बाद जगदीश प्योंगचांग पहुंचे थे। आपको बता दें कि प्योंगचांग खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व में केवल दो एथलीटों जगदीश सिंह और शिव केशवन ने किया। इससे पहले शिवा केशवन अपने छठे एवं आखिरी शीतकालीन ओलंपिक खेलों की पुरूष ल्यूज एकल प्रतिस्पर्धा में 34वें स्थान पर रहे थे।

Story first published: Saturday, February 17, 2018, 13:50 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+