Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान ताहिर ने बाबर आजम को बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक

नई दिल्ली। पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से की जाती है। वो इसलिए, क्योंकि कई दिग्गजों का कहना है कि बाबर में वो प्रतिभा है जो कोहली के पास है। हालांकि बाबर कोहली से अपनी तुलना होने से बचते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के महान स्पिनर इमरान ताहिर ने भी बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि बाबर इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।

ताहिर ने बाबर की कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि वह युवा टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने ताहिर के हवाले से लिखा, "बाबर आजम की कप्तानी वाली मौजूदा टीम काफी युवा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मेरा मानना है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह युवा खिलाड़ियों से घिरे हुए हैं। युवा खिलाड़ी खेल में काफी प्रयास करते हैं। मेरा अनुभव कहता है कि वह भविष्य में अच्छा करेंगे, लेकिन वह कुछ मैच हारते हैं तो उन्हें प्रयास करते रहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।"

बता दें कि पिछले कुछ सालों से बाबर आज़म पाकिस्तान की ओर से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। बाबर T20I में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं जबकि वनडे में तीसरा पायदान पर काबिज हैं। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में वह छठे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान की टीम फिलहाल इंग्लैंड में हैं और बायो सिक्योर माहौल में अभ्यास कर रही है। पाकिस्तान की टीम अगस्त महीने में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

Story first published: Friday, July 24, 2020, 19:25 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+