पहली बार! वीरेंदर सहवाग की कप्तानी में खेलेंगे पाकिस्तान के 4 धाकड़ खिलाड़ी, जानिए कहां?
नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जी हां, क्रिकेट के दीवानों के लिए टी20 लीग के बाद अब टी10 लीग शुरू होने जा रही है। ये लीग भारत या पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई में होगी। जिसमें वीरेंद्र सहवाग मराठा अरेबियन्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।
सबसे मजेदार बात ये है कि इस वीरेंद्र सहवाग के अंडर में पाकिस्तान के 4 धाकड़ खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। जी हां, दरअसल सहवाग की इस टीम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मो. आमिर, कामरान अकमल, इमाद वसीम, मो. शामी भी हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम टीम के हेड कोच होंगे और टीम के मेंटर साथ ही सहायक कोच की भूमिका इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डगी ब्राउन निभाएंगे।
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी अब मराठा अरेबियन्स की तरफ से खेलेंगे। ब्रावो श्रीलंका टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा की जगह लेंगे जिन्होंने निजी कारणों से इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रावो के टीम से जुड़ने का ऐलान शनिवार को किया गया।
ड्वेन ब्रावो के टीम में शामिल होने पर सहवाग ने कहा कि हमारे लिए ये निराश कर देने वाली खबर है कि कुमार संगकारा इस लीग में नहीं खेलेंगे। वो किसी भी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि हम उतने ही भाग्यशाली भी हैं कि ड्वेन ब्रावो जैसा दिग्गज ऑलराउंडर उनकी जगह ले रहा है।
वीरेंदर सहवाग की पूरी टीम (मराठा अरेबियन्स) इस प्रकार है:
वीरेंदर सहवाग (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, मोहम्मद आमिर, एलेक्स हेल्स, लिंडल सिमंस, इमाद वसीम, क्रिसमर सैनटोकी, रिली रौसो, रोलेफ वान डर मर्वे, कामरान अकमल, मोहम्मद समी, हार्डुस विल्जोयन, रॉस विटेले, शैमन अनवर, जहूर खान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
