पावरलिफ्टिंग में भारत को खिताब

By Staff
women-powerlifterनई दिल्ली, 11 दिसंबरः भारतीय पावरलिफ्टरों ने न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च में आयोजित राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए टीम स्पर्धाओं में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में खिताब हासिल किए हैं.

भारतीय पावरलिफ्टिंग संघ की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष वर्ग में भारतीय टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. इस स्पर्धा का स्वर्ण मेजबान न्यूजीलैंड और कांस्य आस्ट्रेलिया ने जीता.

सीनियर वर्ग में 125 किलो से अधिक भार वर्ग में इंद्रप्रीत ने कुल 740 किलो वजन उठाकर रजत और 110 किलो से अधिक भार वर्ग में जीवन कुमार ने कुल 635 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता.

कल संपन्न इस प्रतियोगिता में भारत की झोली में 12 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक आए. जूनियर वर्ग में भारत की माला सुखवाल और जेनिस जोसेफ को "स्ट्रांग वीमेन" के खिताब से सम्मानित किया गया.अगली राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जाएगी.

Story first published: Tuesday, December 11, 2007, 15:07 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+