सेमीफ़ाइनल में हारी महिला टीम

By Staff

न्यूज़ीलैंड के 145 रनों के जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट के नुक़सान पर 93 रन ही बना सकी.

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था.

भारतीय पारी में किसी भी समय लगा ही नहीं कि वह मैच जीत भी सकती है. नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आख़िरी ओवर तक भारत के नौ विकेट गिर चुके थे.

पहला विकेट सात रन के स्कोर पर पूनम राउत का गिरा था जो छह गेंदों में पाँच रन बनाकर आउट हो गईं.

भारत की ओर से सिर्फ़ अंजुम चोपड़ा, मिताली राज और अमिता शर्मा ही दहाई का आँकड़ा पार कर सकीं. अंजुम ने 15, मिताली ने 20 और अमिता ने 24 रन बनाए.

न्यूज़ीलैंड की ओर से शॉन रक और एमी सैटरदवेइट ने दो-दो विकेट लिए.

न्यूज़ीलैंड की पारी

मिताली राज 20 रन बना सकीं

लूसी डूलन और सूज़ी बेट्स ने न्यूज़ीलैंड की पारी की शुरुआत की और पहला विकेट डूलन का गिरा जबकि टीम का स्कोर था पाँच रन.

उनका विकेट रुमेली धर ने लिया. डूलन ने उस समय तीन रन बनाए थे.

न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे सफल रहीं कप्तान एइमी वाटकिन्स और उन्होंने 58 गेंदों में 89 रन बनाए. वह अंत तक आउट नहीं हुईं.

उनके अलावा बाक़ी खिलाड़ी कोई ख़ास करिश्मा नहीं कर सकीं और पूरी टीम ने 20 ओवरों में पाँच विकेट के नुक़सान पर 145 रन बनाए.

भारत की ओर से अमिता शर्मा ने सूज़ी बेट्स और सारा मैक्ग्लाशन का विकेट लिया.

टीमें

न्यूज़ीलैंड- लूसी डूलन, सूज़ी बेट्स, एइमी वाटकिन्स, एमी सैटरदवेइट, निकोला ब्राउन, सारा मैक्ग्लाशन, सोफ़ी डेविन, रेचल प्रीस्ट, केट पुल्फ़ोर्ड, शॉन रक, सैरा सुकिगावा

भारत- पूनम राउत, अंजुम चोपड़ा, मिताली राज, रुमेली धर, सुलक्षणा नाइक, रीमा मल्होत्रा, अमिता शर्मा, हरमनप्रीत कौर, प्रियंका रॉय, झूलन गोस्वामी, गौहर सुल्ताना

Story first published: Thursday, June 18, 2009, 20:34 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+