For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गीता फोगाट ने लिया दो बच्चों के जन्म का संकल्प, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान गीता फोगाट ने सोमवार को सिर्फ दो बच्चे पैदा करने की शपथ ली। गीता ने दो बच्चा नीति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह शपथ ली।

हरियाणा की आन-बान और शान गीता ने अपने पति पवन कुमार के साथ सोमवार को यहां टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शपथ लेते हुए कहा कि मैं अपने पति पवन के साथ 2 बच्चों को जन्म देने का संकल्प लेती हूं।

टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत (टीएएक्सएबी)

टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत (टीएएक्सएबी)

आपको बता दें कि टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत (टीएएक्सएबी) की पहल पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य है कि देश का हर राज्य अपने यहां दो बच्चा नीति लागू करे, ताकि देश में मौजूद संसाधनों और करदाताओं के पैसों का सही उपयोग हो सके।

कन्या भ्रूण हत्या को रोके

कन्या भ्रूण हत्या को रोके

हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या के सवाल पर गीता ने सख्ती के साथ कहा कि गर्भपात बंद होने चाहिए, भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जानी चाहिए, लड़कियों को ज्यादा जागरूक किया जाना चाहिए, उन्हें पढाइए जिससे वो इस अपराध को रोक सकें।

एक बेटी को गोद ले लीजिए

एक बेटी को गोद ले लीजिए

गीता से जब ये पूछा गया कि अगर कोई कपल दो बेटों के बाद बेटी की इच्छा रखता है तो वो क्या करे तो गीता ने बिना देर किए उत्तर दिया कि एक बेटी को गोद ले लीजिए।

 फिल्म 'दंगल'

फिल्म 'दंगल'

मालूम हो कि ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने पिछले साल नवंबर में पवन से विवाह किया। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की हाल ही में फोगाट परिवार की कहानी पर आधारित फिल्म 'दंगल' काफी सफल रही।

जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने की अपील

जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने की अपील

इस अवसर पर मशहूर पहलवान और लंदन ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पहलवान अनुज चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने भी बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने की अपील की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+