IPL इतिहास के वो 4 मैच जब हैदराबाद की टीम ने आखिरी ओवर्स में गंवाया मैच, जीत की दहलीज पर पहुंच कर हारी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की मेजबानी के लिये जिन 6 शहरों को चुना गया है उनमें से चेन्नई का मैदान फैन्स के लिये काफी हानिकारक साबित हो रहा है। अब तक खेले गये 6 मैचों में से 4 मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेले गये हैं जिसके 3 मैचों में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला है। जहां सीजन के पहले मैच में आरसीबी की टीम को आखिरी गेंद पर जीत मिली तो वहीं लीग पांचवे और छठे मैच में जो टीम आसानी से जीतते हुए नजर आ रही थी आखिरी ओवर्स में पहुंचकर मैच गंवाती नजर आई। बुधवार को खेले गये मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां पर डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने 16 ओवर्स तक 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिये थे और जीत के लिये उसे सिर्फ 35 रनों की दरकार थी।
और पढ़ें: SRH vs RCB: शाहबाज अहमद के इस ओवर में पलटा मैच, 29 रन के अंदर गिरे 7 विकेट
हालांकि 17वें ओवर में मैच ने अचानक से रुख बदला और हैदराबाद की टीम ने इसी ओवर में अपने 3 विकेट खो दिये और 29 रन में 7 विकेट खोकर मैच को गंवा दिया। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की टीम के साथ यह पहली बार नहीं देखने को मिला है। साल 2019 के बाद से आंकड़ों पर नजर डालें तो हैदराबाद की टीम के साथ यह चौथी बार हुआ है जब उसने जीत की दहलीज पर पहुंच कर मैच को गंवा दिया है। आइये एक नजर डालें:
और पढ़ें: SRH vs RCB: लगातार दूसरे मैच में 33 रन पर आउट हुए विराट कोहली, फिर भी तोड़ गये बड़ा रिकॉर्ड

जब 23 रन के अंदर खो दिये थे 9 विकेट
आईपीएल 2019 में खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 7 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर (51) और जॉनी बेयरस्टो (41) के दम पर शानदार शुरुआत करते हुए 71 रनों की साझेदारी की। जब यह साझेदारी टूटी उस वक्त हैदराबाद की टीम को 29 गेंदों में 55 रन की दरकार थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद की टीम ने महज 23 रन के अंदर अपने 9 विकेट खो दिये और 116 रन पर सिमट गई जिसके चलते उसे 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दुबई में भी आरसीबी के सामने टेके थे घुटने
हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2020 के दौरान भी आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचकर मैच गंवाने का काम किया था और 10 रन से मैच हार गई थी। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाने का काम किया था, जवाब में हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर का विकेट जल्दी खो दिया था लेकिन इसके बाद मनीष पांडे (34) और जॉनी बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी की। इस मैच में हैदराबाद की टीम को जीत के लिये 29 गेंद में 43 रनों की दरकार थी लेकिन हैदराबाद की टीम ने अगले 32 रनों में अपने 8 विकेट खो दिये और 153 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके चलते आरसीबी ने 10 रन से मैच को जीत लिया।

पंजाब के सामने भी पिटी हैदराबाद, 14 रन में खोये थे 7 विकेट
आईपीएल 2020 में हैदराबाद की टीम ने आखिरी ओवर्स में ताश की तरह बिखरने का कारनामा पंजाब की टीम के सामने भी किया जहां पर दुबई में खेले गये इस मैच में पंजाब की टीम ने 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 126 रन बनाये थे और हैदराबाद की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बावजूद 12 रन से मैच हार गई। इस मैच में हैदराबाद की टीम को जीत के लिये 24 गेंद में 27 रनों की दरकार थी लेकिन उसने महज 14 रन पर अपने 7 विकेट खो दिये और 114 रन पर ऑल आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications