तेजस चोटी पर
नयी दिल्ली 17 दिसंबर.वार्ता. तमिलनाडु के तेजस रविचंद्रन 21 वीं राष्ट्रीय अंडर 13 शतरंज में आज यहां बडा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयताप्राप्त नारायण श्रीनाथ को हरा कर संयुक्त रूप से चोटी पर पहुंच गए 1 तेजस के अलावा विदिन संतोष गुजराती . प्रसन्न राव . गहन एम जी और विश्वनाथ प्रसाद चार अंक लेकर चोटी पर हैं 1 तेजस ने सफेद मोहरों से इंग्लिश आेपनिंग का सहारा लेते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी की शुआती भूलों का भरपूर फायदा उठाया 1 उन्होंने पूर्व विश्व अंडर 12 चैम्पियन श्रीनाथ को 70 चालों में मात देने में कामयाबी हासिल की 1 चोटी के बाकी सभी खिलाडी अपनी बाजियां आसानी से जीतने में कामयाब रहे 1 विदित ने शर्मीली गगारे को और प्रसन्न ने प्रवीण कुमार को बेहद सहजता से मात दी 1 लेकिन स्थानीय खिलाडियों के लिए चौथा राउंड काफी निराशाजनक रहा 1 रविवार को चोटी पर रहे विनायक सेठ को अनुराग महमल के हाथों चैम्पियनशिप में अपनी पहली हार का सामना करना पडा 1 राष्ट्रमंडल स्वर्ण विजेता वैभव सूरी का विजय अभियान भी आखिरकार टूट गया 1 उन्हें प्रणव शेट्टी के खिलाफ बाजी में 30 चालों के बाद ड्रा के लिए सहमत होना पडा 1 विश्व के अंडर 10 कांस्य विजेता पि्रंस बजाज अपने खराब फार्म से नहीं उबर पाए और उन्हें दूसरे ड्रा से संतोष करना पडा 1 जे वी साई किरण और उनके बीच मुकाबला अनिर्णीत समाप्त हुआ 1 पार्थिव राज मनोरंजन 1848 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications