खेल.फुटबाल.अकादमी दो अंतिम नयी दिल्ली..
ादमी दो अंतिम नयी दिल्ली.. दासमुंशी ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली खिलाडियों की कोई कमी नहीं है लेकिन विभिन्न संस्थाओं के बीच सामंजस्य के नितांत अभाव के कारण खिलाडियों को उचित मंच उपलब्ध नहीं हो पाता है और उनकी प्रतिभा दम तोड देती है1 उन्होंने कहा कि देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों और आवश्यक आधारभूत ढांचे की भारी कमी है जिसके कारण देश में बडे आयोजन संपन्न नहीं कराए जा सकते हैं
इस अवसर पर भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मित्तल ने बताया कि प्रस्तावित अकादमी और फुटबाल के विकास पर कंपनी कई सौ करोड रूपए निवेश करेगी1 यह अकादमी यूरोपीय फुटबाल क्लबों की अकादमियों की तर्ज पर तैयार की जाएगी1 इसमें खिलाडियों के रहने और शिक्षा का भी पूरा इंतजाम होगा1 यह विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन किया जाएगा और दुनियाभर के विशेषज्ञ उनकी प्रतिभा को निखारेंगे
मित्तल ने कहा कि भारत को एशिया और दुनिया में एक अग्रणी फुटबाल ताकत बनाने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड और आईएमजी जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की मदद की मदद ली जाएगी1 उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को फुटबाल को बढावा देने के लिए आगे आकर पहल करनी चाहिए1 उन्होंने कहा कि फुटबाल दुनिया में सर्वाधिक लोकपि्रय खेल है1 यह दुनिया को जोडता है1 फुटबाल में जो रोमांच है वह क्रिकेट में कभी नहीं हो सकता1 प्रकाश प्रेम रामलाल1554वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
