दिल्ली ने आंध्र को रौंदा. महाराष्ट्र भी विजयी
लखनऊ 03 जनवरी.वार्ता. दिल्ली ने आज यहां अखिल भारतीय इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में आंध्र प्रदेश को पूरी तरह एकतरफा मुकाबले में रौंद दिया जबकि महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश के खिलाफ संकीर्ण जीत दर्ज की
स्पोर्टस कालेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरे आंध्र प्रदेश को दिल्ली ने केवल 59 रनों पर ही ढेर कर दिया1 पी.राधिका .11. के अलावा कोई भी खिलाडी दहाई का आंकडा नहीं छू सकी1दिल्ली की मीनू भान एवं निधि ने क्रमश: 17 एवं सात रनो पर तीन..तीन विकेट टके
दिल्ली ने 60 रनों के आसान लक्ष्य को केवल 11 आेवरों में ही एकविकेट गंवाकर हासिल कर लिया1 उधर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर गत विजेता मध्य प्रदेश की टीमआज महाराष्ट्र से 19 रनों से पराजित हो गई1 महाराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 29 आेवरों में सभी खिलाडी खोकर 117 रन बनाये1 मध्य प्रदेश के लिए भावना श्रीवास्तव और प्रीति कुशवाहा ने तीन..तीन विकेट टके
118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम 30 आेवरों में केवल 98 रन ही बना सकी 1 मध्य प्रदेश के लिए हरि प्रिया ने सबसे अधिक 11 रन बनाये1 महाराष्ट्र की मधुरा अथावले.3/15 और तनवी टकने.2/14. सफ्ल गेंदबाज रही
प्रतियोगिता में शुक्रवार को महाराष्ट्र का मुकाबला पश्चिम बंगाल और मेजबान उ.प्र. का सामना आंध्र प्रदेश से होगा1 माथुर.प्रेम नंद1940 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications