प्रभजोत साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी की होड में
नई दिल्ली . 03 दिसंबर . वार्ता . 1 भारत के दिग्गज लेफ्ट विंगर प्रभजोत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हाकी महासंघ . एफ आई एच . के 2007 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बनने के लिए मनोनीत आठ खिलाडियों में शामिल हैं 1 26 साल के प्रभजोत ने इस साल इपोह में सुलतान अजलान शाह कप . बूम में चैम्पियंस चैलेंज और चेन्नई में एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया 1 भारत ने एशिया कप में स्वर्ण जीता और बाकी दो टूर्नामेंटों में भी पदक मंच पर पहुंचने में कामयाब रहा 1 आठ साल पहले शुरू किए गए इस पुरस्कार के लिए दिलीप टिर्की और धनराज पिल्लै भी मनोनीत किए गए थे 1 लेकिन अब तक किसी भी भारतीय को यह पुरस्कार नहीं मिल सका है 1 साल के सर्वश्रेष्ठ नौजवान खिलाडी के पुरस्कार के लिए किसी भी भारतीय को मनोनीत नहीं किया गया है 1 पिछले साल हालैंड के ट्यून डी नुइयर सर्वश्रेष्ठ खिलाडी और जर्मनी के क्रिस्टोफर जेलर सबसे अच्छे युवा खिलाडी बने थे 1 नुइयर इस साल भी खिताब के लिए होड में शामिल हैं 1 प्रभजोत के अलावा इस पुरस्कार के लिए मनोनीत खिलाडी हैं .. आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर . पाकिस्तान के दिलावर हुसैन . ट्यून डी नुइयर . हालैंड के राब रेकर्स . कोरिया के जौंग हो सियो . स्पेन के एडवर्ड तुबाउ और जर्मनी के मथायस विटहास 1 कुआलालम्पुर में चल रही चैम्पियंस ट्राफी के सभी खिलाडी साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के लिए मतदान में हिस्सा लेंगे 1 भारत इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका है 1 पार्थिव .उप्रेती प्रेम .2038वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications