सहवाग आेपनिंग के लिए सबसे बढिया विकल्प..राइट
सिडनी 01 जनवरी.वार्ता. टीम इंडिया के पूर्व कोच जान राइट ने सिडनी में बुधवार से होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट में राहुल द्रविड के बजाय वीरेन्द्र सहवाग से पारी की शुरूआत कराने की वकालत की है
राइट ने कहा ..मैं थोडा पूर्वाग्रही हो सकता हूं लेकिन सहवाग ने बतौर आेपनर इतनी बढिया प्रदर्शन किया है कि मैं उन्हें फिर से पारी की शुरूआत करते देखना चाहता हूं1 द्रविड को उनके नियमित क्रम तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है1 इससे भारतीय बल्लेबाजी के हालात सुधर जाएंगे1.. चार वर्ष पहले भारतीय टीम अपने पिछले आस्ट्रेलिया दौरे में कंगारूओं को उन्हीं की जमीं पर हराने के काफी करीब पहुंच गई थी1 उस समय राइट भारतीय टीम के कोच थे
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा ..भारतीय टीम जब अपना स्वाभाविक खेल खेलती है तो वह सबसे बेहतर होती है1 पिछले आस्ट्रेलिया दौरे सहवाग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके टीम को सीरीज जीतने के करीब पहुंचाया था1 मुे पता नहीं है कि इस समय उनकी फार्म कैसी है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ सकारात्मक होकर खेलना चाहिए और खराब गेंदों से बचना चाहिए1.. पूर्व कोच ने कहा कि राहुल को क्रीज पर जमने के लिए समय की जरूरत होती है1 वह लंबी पारी खेलने में सक्षम हैं और नंबर तीन पर खेलना पसंद करते हैं1 पिछले दौरे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और यह अनुभव उनके काम आएगा
प्रकाश राज मनोरंजन 1538 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications