पोंटिंग . जयवर्द्धने और वेटोरी समेत कई दिग्गज आई पी एल में
नयी दिल्ली 18 दिसंबर.वार्ता. विश्व में नंबर एक आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग समेत मौजूदा समय के अनेक दिग्गज खिलाडियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई . समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग . आई पी एल . ने अगले साल अप्रैल में शुरू होने वाली अपनी 20..20 चैम्पियनशिप के लिए अनुबंधित करने की आज घोषणा की
आई पी एल की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पोंटिंग के अलावा आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और ब्रेट ली . पाकिस्तान के यूनुस खान . श्रीलंका के माहेला जयवर्द्धने और कुमार संगक्कारा . दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस . वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के डैनियल वेटोरी भी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे 1 आस्ट्रेलिया के शेन वार्न और ग्लेन मैकग्रा . पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर . श्रीलंका के सनत जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन तथा न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग जैसे अनेक दिग्गज खिलाडी पहले ही आई पी एल में शामिल हो चुके हैं 1 इसके अलावा भारतीय टेस्ट . एकदिवसीय और 20..20 टीमों के लगभग सभी सदस्य आठ टीमों के बीच 18 अप्रैल से होने वाले 30 लाख डालर इनामी रकम के टूर्नामेंट में नजर आएंगे 1 आई पी एल ने इन टीमों के फ्रेंचाइजी देने के लिए विश्व स्तर पर निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है 1 लीग की पहली चैम्पियनशिप 44 दिनों तक चलेगी और इसमें 59 मैच होंगे 1 हर फ्रेंचाइजी टीम दूसरी सभी टीमों से अपने और उनकी जमीनों पर मैच खेलेगी 1 लीग की चोटी की चार टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा और इनकी विजेता टीमें फाइनल में भिडेंगी 1 पार्थिव राज मनोरंजन 182
जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications