सिडनी की पिच से भी भारतीयोंके लिए आतंक बरपेगा
सिडनी . 31 दिसंबर . वार्ता. मेलबोर्न की भारतीय उपमहाद्वीप के स्वरूप वाली पिच पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों के ढेर हो जाने के बाद अब उनके लिए एक और बुरी खबर है कि सिडनी की जिस पिच पर दो जनवरी से दूसरा टेस्ट खेला जाना है उसमें भारतीयों को आतंकित करने के लिए पर्याप्त गति और उछाल होगी
सिडनी की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती थी लेकिन पिच क्यूरेटर टाम पार्कर का मानना है कि इसमें काफी गति और उछाल होगी 1 पार्कर ने कहा कि यह पिच ठीक उसी तरह होगी जैसी कि गत वर्ष एशेज शंृखला के दौरान थी 1 पार्कर की यह भविष्यवाणी भारतीय बल्लेबाजों के लिए बुरी खबर है जो उम्मीद कर रहे थे कि वे सिडनी टेस्ट में मेलबोर्न के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे 1 क्यूरेटर ने कहा कि यह पिच अच्छी नजर आ रही है और इसके ऊपर घास भी है1 क्यूरेटर का मानना है कि इस पिच से शुरूआती दो दिनों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और तीसरे तथा चौथे दिन यह स्पिनरों के लिए भी मददगार साबित होगी
इस बीच आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी कहा कि सिडनी की पिच में पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा उछाल होगी1 उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को मेलबोर्न में हालांकि कुछ संघर्ष करना पडा था लेकिन उन्हें सिडनी और फिर पर्थ में जीवंत विकेटों पर गेंदबाजी करने का इंतजार है1 भारत ने सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पहली पारी में सात विकेट पर 705 रन का रिकार्ड स्कोर खडा किया था 1तब सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 241 और वी वी एस लक्ष्मण ने 178 रन बनाए थे 1 लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस बार यह कारनामा दोहराना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है
राज /सत्यकाम रमेश1747वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications