संगकारा आईसीसी रैंकिंग में फिर पहुंचे शीर्ष पर
दुबई 31दिसंबर .वार्ता. श्रीलंका के कुमार संगकारा आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और दक्षिण अप्रीकी जैक्स कैलिस का बल्ला खामोश रहने के कारण एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद.आईसीसी. की बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये हैं
पिछले हफ्ते पोंटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर थे. लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सस्ते पर लुढकने के कारण वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गये1 कैलिस वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे. इसलिए उनके रैंकिंग अंक भी कम हो गये. लेकिन वह दूसरे स्थान पर बरकरार रहे
इसका सीधा फायदा संगकारा को मिला. जो पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर थे1 इस हफ्ते वह पहले स्थान पर आ गये. जबकि पोंटिंग तीसरे स्थान पर लुढक गये
अब गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों रैंकिंग में श्रीलंका का ही वर्चस्व है1 गेंदबाजी में आफ स्पिनर मुतैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं1 आस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट क्लार्क भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं
रिषभ.राज.रमेश1745वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications