अब भी बरकरार है पोंटिंग और भज्जी की .अदावत.
सिडनी 01 जनवरी.वार्ता. दस साल बीत गये हैं ..लेकिन जबान की तल्खी और तुर्शी अब भी बरकरार है.. मैदान में आमना सामना हो और गर्मागर्मी न हो.. ऐसा हो ही नहीं सकता1 हम बात कर रहे हैं.. भारत के युवा आफ स्पिनर हरभजन सिंह और आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग की1 जब भी दोनों आमने सामने होते हैं.. तो पिच पर हमेशा हाई वोल्टेज ड्रामा दिखता है
भज्जी और पोंटिंग के बीच यह .मुहब्बत. दस साल पहले शारजाह में शुरू हुई थी और दिनोदिन परवान चढती गयी1 मेलबोर्न में संपन्न पिछले टेस्ट में भी इसका नमूना देखने को मिला1 उस टेस्ट की दूसरी पारी में भज्जी की गेंद पर पोंटिंग स्लिप में कैच दे बैठे और शुरू हो गयी पुरानी कहानी
पोंटिंग और भज्जी ने एक साथ सात टेस्ट खेले हैं और उनमें यह छठा मौका था. जब पोंटिंग का विकेट भज्जी के हाथ आया था1 मेलबोर्न टेस्ट के बाद भज्जी ने आस्ट्रेलियाई कप्तान की नाकामी पर फिकरा कस दिया1 अब दोनों की .अदावत. के एक और दौर का इंतजार सिडनी में पूरा हो सकता है
भज्जी से जब पूछा गया कि शानदार बल्लेबाजी कर रहे पोंटिंग उनके खिलाफ नाकाम क्यों हो जाते हैं. तो उन्होंने कहा.. वह मेरे खिलाफ ज्यादा बल्लेबाजी ही नहीं कर पाये हैं. इसलिए मैं कुछ नहीं बता सकता1 रिकी बेशक शानदार खिलाडी हैं. लेकिन मैं उनके खिलाफ खासा सफल रहा हूं1.. रिषभ राज मनोरंजन 1655 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications