Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल में भिडेंगी उ.प्र. और महाराष्ट्र की टीमें

लखनऊ. 04 जनवरी.वार्ता.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रही 16वीं अखिल भारतीय इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान उत्तर प्रदेश का मुकाबला महाराष्ट्र की टीम से होगा

आज खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हराया जबकि महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को शिकस्त दी1 फाइनल मुकाबला शनिवार को स्थानीय के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में दिल्ली और मध्य प्रदेश ने एक..एक मैच जीत कर 2..2 अंक हासिल किए लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर दिल्ली को तीसरा स्थान मिला

के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश की खिलाडियों ने आंध्र की टीम को 32.2 आेवरों में 75 रनों पर समेट दिया1 इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने चार विकेट खोकर मात्र 18 आेवरों में ही जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए

स्पोट्र्स कालेज मैदान पर हुए अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र ने टॉसजीतकर पश्चिम बंगाल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया1 बंगालकी टीम ने 111 रन बनाए जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने सिर्फ दो विकेटगंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया

माथुर.प्रकाश रामलाल1912वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+