अखिल भारतीय कराटे 22 से
कन्नूर. 18 दिसंबर .वार्ता. देश भर के 500 से ज्यादा कराटे का 22 दिसंबर से यहां के नजदीक पय्यनूर में होने वाले अखिल भारतीय नाकआउट आेपन कराटे टूर्नामेंट में भाग लेंगे1 टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष टी वी अजय कुमार ने आज यहां बताया कि टूर्नामेंट में कुंग फू . ताएक्वांडो . किक बाक्सिंग और केलारी जैसी सभी मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है1 समिति के संयोजक शिहान मोहम्मद इकबाल ने बताया कि कराटे की विभिन्न स्टाइल में स्पर्धाएं 50 . 60 . 70 . 80 और 80 किलो से ज्यादा भार वगो में होगी1 टूर्नामेंट में तमिलनाडु . कर्नाटक . आंध्र प्रदेश . छत्तीसगढ . हिमाचल प्रदेश . पश्चिम बंगाल . महाराष्ट्र . बिहार . उडीसा और केरल के कराटेका हिस्सा लेंगे1 टूर्नामेंट के विजेताओं को जापान . आस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आेपन टूर्नामेंटों के लिए चुना जाएगा
पार्थिव राज वीरेन्द्र1716 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications