हरियाणा और केरल ने वालीबाल खिताब जीता
जयपुर. 01 जनवरी. वार्ता. केरल और हरियाणा ने 56वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरूष वर्गों का खिताब आज जीत लिया
नौ बार की चैम्पियन केरल ने गत विजेता रेलवे पर 3..2 की सनसनी खेज जीत दर्ज कर महिला खिताब जीता जबकि हरियाणा ने तमिलनाडु को सीधे सेटों में मात देकर पुरूष वर्ग के खिताब पर कब्जा कर लिया
महिला वर्ग के फाइनल में केरल की कप्तान अश्विनी एस. कुमार और गिशा थामस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शक्तिशाली स्मैशों और बेहतरीन ड्राप से 23 बार के चैम्पियन रेलवे को हतप्रभ कर दिया1 केरल ने 103 मिनट तक चला यह मुकाबला 25..27. 22..25. 25..16 25..22. 15..10 से जीत लिया
केरल ने हालांकि पहले दो सेट हारे लेकिन उसने फिर जोरदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा किया1 केरल ने शुरुआती दोनों सेट नजदीकी मुकाबले में 25..27. 22..25 से हारे1 लेकिन इन सेटों के कडे संघर्ष ने रेलवे की खिलाडियों को थका दिया जिसका फायदा उठाकर केरल ने मुकाबले में वापसी कर ली
प्रेम.राणा 2122जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications