बांड को मनाने की आखिरी कोशिश करेगा न्यूजीलैंड बोर्ड
क्राइस्टचर्च 06 जनवरी .वार्ता. न्यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज शेन बांड के इंडियन क्रिकेट लीग .आईसीएल. में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट .एनजेडसी. उन्हें राष्ट्रीय टीम में बनाए रखने के लिए एक अंतिम प्रयास करेगा
बांड के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को बचाने के लिए बोर्ड के मुख्य कार्यकारी जस्टिन वान मंगलवार को उनसे मुलाकात करेंगे1 बोर्ड पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि आईसीएल से जुडने वाले खिलाडियों को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी जाएगी
इस बीच आईसीएल के साथ बांड के अनुबंध पर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए एस्सेल ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष आशीष कौल ने कहा.. शेन बांड ने आईसीएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं1 यह अनुबंध तीन वर्ष के लिए है1. एनजेडसी चाहता है कि बांड आईसीएल के बजाय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के समर्थन वाली इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के साथ जुडें1 आईपीएल ने एक सत्र में खेलने के लिए बांड को ढाई लाख डालर देने की पेशकश की है जबकि उन्होंने आईसीएल के साथ आठ लाख डालर में करार किया है
हालांकि बांड आईसीएल के साथ अनुबंध को अंतिम रूप दिए जाने से पहले इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं1 समाचारपत्र हेराल्ड ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा.. मैं अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकता हूंू1.प्रकाश प्रेम जगबीर1546वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications