उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र मेंहोगा रोमांचक मुकाबला
वडोदरा 04 जनवरी .वार्ता. पूर्व चैम्पियन उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच शनिवार से यहां मोतीबाग पैलेस मैदान में होने वाले रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है
सौराष्ट्र ने लीग मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और अपने 74 वर्ष के रणजी इतिहास में दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई1 वह 27 वषो के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचा है
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव जाधव ने सेमीफाइनल की पूर्वसंध्या पर आज कहा कि उन्हें यही प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखने की उम्मीद है और टीम पहली बार रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंचने के लिए अपना सब कुछोंेक देगी
जाधव को उम्मीद है कि चेतेश्वर पुजारा. सितांशु कोटक. संदीप जोबनपुत्र. और राकेश ध्रुव अपने अच्छे प्रदर्शन से उतर प्रदेश को रोक सकेंगे1 हालांकि सौराष्ट्र को आक्रामक आलराउंडर रविन्द्र जडेजा की कमी महसूस होगी जो दक्षिण अफ्रीका में अंडर..19 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं
राज.प्रकाश.रमेश2016जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications