विदेशी खिलाडियों के आबंटन में देरी से बलाल चिंतित
बेंगलूर 17 दिसंबर.वार्ता. बेंगलूर हाई फ्लायर्स के कोच आशिष बलाल ने आज कहा कि विदेशी खिलाडियों के चयन में देरी से 20 दिसंबर से चंडीगढ में होने वाली प्रीमियर हाकी लीग . पी एच एल . में उनकी टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है 1 बलाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा .. हमारे खिलाडी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं 1 लेकिन हमें नहीं पता कि विदेशी खिलाडियों में कौन किस टीम से खेलेगा 1 इससे हमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में कावट आ रही है 1 .. कर्नाटक राज्य हाकी संघ के महासचिव और हाई फ्लायर्स के मैनेजर कन्नन कृष्णमूर्ति ने कहा कि विदेशी खिलाडी इस समय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं 1 उनसे समय पर पुष्टि नहीं मिल पाने के कारण ही यह देरी हो रही है 1 यह पूछे जाने पर कि क्या हफ्ता भर की तैयारी काफी है बलाल ने कहा .. हमारे ज्यादातर खिलाडी राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं 1 उन्होंने एशिया कप में शानदार जीत के बाद आेलंपिक क्वालिफायर्स की तैयारी के सिलसिले में भारतीय खेल प्राधिकरण के दक्षिणी केन्द्र में शिविर में हिस्सा लिया है 1 पार्थिव राज मनोरंजन 1825 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications