Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गति नहीं सटीक लाइन लेंथ से बनते हैं अच्छे तेज गेंेदबाज:शेखर

नई दिल्ली . 03 जनवरी . वार्ता. एमआरएफ पेस फाउंडेशन के मुख्य कोच टी ए शेखर का मानना है कि टीम इंडिया में जगह पाने का सपना देख रहे तेज गेंदबाजों को केवल गति हासिल करने पर नहीं बल्कि सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने पर ध्यान देना चाहिए तभी वह अच्छे गेंदबाज बन पाएंगे

शेखर ने 2008 में तेज गेंदबाज तलाशने के अभियान .गैटोरेट पेसर्स.की शुरूआत की घोषणा के अवसर पर आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा...यदि कोई गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर लेता है तो उसका यह मतलब नहीं है कि वह टीम इंडिया में स्थान पा जाएगा 1 उसे पहले सटीक लाइन लेेंथ के साथ गेंदबाजी करने पर और अपनी शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस मजबूत रखने पर ध्यान देना होगा तभी वह एक अच्छा तेज गेंदबाज बन सकेंगे

उन्होंने साथ ही कहा कि एक अच्छा तेज गेंदबाज बनने के लिए कम से कम तीन से पांच साल का समय लगता है 1 उन्होंने कहा कि यह अभियान देश में उभरते और प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक मौका देता है

इस अभियान के तहत देश के सात शहरों हैदराबाद . चेन्नई . मुंबई .जमशेदपुर . कोलकाता . दिल्ली और बेंगलूर में 1000 से ज्यादा स्कूलों कॉलेजों और स्पोटर्स क्लब में अंडर 15 और अंडर 22 स्तर पर तेज गेंदबाजी प्रतिभाएं तलाशी जाएंगी 1 इस अभियान के दो विजेताओं को चेन्नई स्थित एमआरएफ फाउंडेशन में प्रशिक्षण पाने का मौका मिलेगा

पिछले वर्ष इस अभियान में चेन्नई के पी के धर्मा और दिल्ली के रविकांत शर्मा तथा अभिषेक कुमार सिंह का 1350 उम्मीदवारों में से किया गया था और इन्हें एमआरएफ फाउंडेशन में आस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज डेनिस लिली से प्रशिक्षण मिला था 1धर्मा इस समय तमिलनाडु की अंडर 17 टीम में खेल रहें हैं जबकि रविकांत का चयन राजस्थान की रणजी टीम में किया गया है 1इस वर्ष के दो विजेताओं का चयन दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को नेशनल फाइनल्स में किया जाएगा

राज.सत्यकामप्रेम .1849वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+