सिलिक ने मेहुत को दिखाया बाहर का रास्ता
चेन्नई. 03 जनवरी.वार्ता. गैर वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मैरिन सिलिक ने आज यहां पांचवी वरीयता प्राप्त फ्रांस के निकोलस मेहुत को सीधे सेटों में मात देकर चेन्नई आेपन टैनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया
विश्व रैंकिंग में 71वें नंबर के खिलाडी सिलिक ने दूसरे दौर के इस मैच में मेहुत पर शुरू से ही दबाव बनाया और 75 मिनट तक चले मुकाबले को6..2 6..4 से जीत लिया 1 सिलिक ने पहले सेट के तीसरे तथा पांचवे गेम में मेहुत की सर्विस तोडकर पहला सेट 6..2 से अपने नाम कर लिया 1 दूसरे सेट में हालांकि मेहुत ने जोर लगाया लेकिन उससे उनकी हार नहीं टल सकी
शीर्ष 50 खिलाडियों में शामिल मेहुत को लगातार दूसरे साल यहां पर दूसरे दौर से बाहर होना पडा 1 इस बार वह पहले दो दौर के मुकाबलों में शिकस्त खाने वाले तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाडी हैं 1 दूसरी वरीयता प्राप्त मार्कस बगदातिस और आठवीं वरीयता प्राप्त क मार्क गिकुल को पहले ही दौर में हार का सामना करना पडा था
एक अन्य मैच में स्पेन के गुलेरमो गाशिया लोपेज ने आस्टि्रया के वर्नर एश्चुएर को एक कडे मुकाबले में 4..6 . 7..5 .7..6 से हरा दिया 1 प्रेम.राणा 203
वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications