मैरी एन गोम्स एशियाई जूनियर खिताब के करीब
मुंबई. 18 दिसंबर. वार्ता. मैरी एन गोम्स छह दौर की बाजियों के बाद यहां चल रही एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में लडकियों का खिताब जीतने के करीब पहुंच गयी हैं
काले मोहरों से खेलते हुये मैरी ने आज पी पि्रया को 33 चालों के बाद मात दे दी 1 इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पहले ग्रैंडमास्टर नार्म और एशियाई जूनियर चैंपियनशिप खिताब की तरफ अपने कदम बढा दिये
किरण मोनिशा मोहंती और पद्मिनी राउत 4.5 अंकों के साथ लडकियों के वर्ग में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं
इस बीच लडकों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी . अश्विन जयराम. विष्णु प्रसन्ना और पी कार्तिकेयन छह दौर की बाजियों के बाद पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुये हैं 1 दीप सेनगुप्ता और श्याम सुंदर 4.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर मौजूद हैं
प्रेम राम2145वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications