योनी चेन्नई आेपन के क्वार्टरफाइनल में
चेन्नई. 02 जनवरी. वार्ता. चौथी वरीयता प्राप्त रूस के मिखाइल योनी ने आज यहां फ्रांस के एडुअर्ड रोजर वेसेलिन को एक कडे मुकाबले में 7..5 1..6 6..2 से मात देकर चेन्नई आेपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया
दुनिया के 19वें नंबर के खिलाडी योनी का इस मैच में प्रदर्शन उतार..चढाव से भरा रहा लेकिन अहम मौकों पर उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाया और आखिरकार लगभग दो घंटे तक चले मुकाबले को जीतने में सफल रहे
वेसेलिन ने दूसरे दौर के इस मैच में जोरदार शुरूआत की और देखते ही देखते 5..0 की बढत ले ली 1 लेकिन सेट हारने की कगार पर खडे योनी ने शानदार वापसी करते हुये लगातार सात गेम जीतकर यह सेट 7..5 से अपने नाम कर लिया
दूसरे सेट में एक बार फिर पुरानी कहानी दोहरायी गयी और वेसेलिन ने जबर्दस्त खेल दिखाया 1 लेकिन इस बार उन्होंने योनी को वापसी का मौका नहीं दिया और यह सेट 6..1 से जीतकर मैच को तीसरे सेट तक पहुंचा दिया 1 रूसी खिलाडी ने निर्णायक सेट में वेसेलिन पर शुरू से ही दबाव डाला और वह इसे 6..2 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले खिलाडी बन गये
दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा ने बेल्यियम के क्रिस्टोफ व्लीगेन को 7..5 4..6 7..6 से पराजित कर दिया
प्रेम.राज.रमेश2005वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications