दिल्ली जेट्स ने चंडीगढ लायंस को हराया
हैदराबाद. 05 फरवरी .वार्ता. कप्तान जे पी यादव की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली जेट्स ने इंडियन क्रिकेट लीग .आईसीएल. एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज यहां चंडीगढ लायंस को 92 रन से हरा दिया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली जेट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम का स्कोर सौ तक पहुंचने से पहले उसके चार बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे1 लेकिन उसके बाद यादव ने धु्रव महाजन के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया1 यादव ने 59 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 60 रन बनाए1 दिल्ली की पूरी टीम 47.5 आेवर में 259 रन बनाकर आउट हुई1 चंडीगढ लायंस की आेर से रीतेन्दर सिंह सोढी ने तीन विकेट लिए
इसके जबाव में चंडीगढ लायंस की पूरी टीम 36 आेवर में 167 रन पर ढेर हो गई1 टीम की आेर से चेतन शर्मा ने 51 गेंदों में दस चौकों की मदद से 61 रन बनाए1 उनके अलावा बाकी बल्लेबाज कोई प्रभाव छोडने में असफल रहे1 दिल्ली जेट्स की आेर से बाएं हाथ के स्पिनर अली मुर्तजा ने तीन तथा अभिनव बाली ने दो विकेट लिए
प्रकाश.रमेश2246वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications