Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

परेशान वुड्स ने ली गोल्फ़ से छुट्टी

गोल्फ़ के शीर्ष खिलाड़ी टाइगर वुड्स की पारिवारिक मुश्किल अब उनके खेल पर भी दिखने लगी है. अपनी निजी ज़िंदगी की समस्याओं से निपटने के लिए उन्होंने पेशेवर गोल्फ़ से अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने की घोषणा की है.

अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में टाइगर वुड्स ने पहली बार 'अवैध संबंध' का ज़िक्र किया है और कहा है कि वे ये समझ सकते हैं कि इस कारण उनके परिवार को कितनी निराशा हुई है. उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा है कि वे इससे हुए नुक़सान की भरपाई करना चाहते हैं. टाइगर वुड्स ने यह भी अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार की निजता का ख़्याल रखा जाए, ताकि वे इससे उबर सकें.

अफ़वाहें

टाइगर वुड्स की निजी ज़िंदगी को लेकर उस समय से अफ़वाहों का बाज़ार गर्म है, जब फ़्लोरिडा में उनके घर के बाहर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. अख़बारों में उन पर विवाहेत्तर संबंध के आरोपों वाली कई रिपोर्टें छपी हैं. पिछले दिनों टाइगर वुड्स ने अपने परिवार से माफ़ी भी मांगी थी.

वेबसाइट पर जारी बयान में टाइगर वुड्स ने कहा है, "बहुत सोच-समझकर मैंने पेशेवर गोल्फ़ से अनिश्चितकालीन छुट्टी ले रहा हूँ. मैं एक बेहतर पति, बेहतर पिता और बेहतर इंसान बनने पर ध्यान देना चाहता हूँ." पाँच साल पहले टाइगर वुड्स की शादी एलिन से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं- दो साल की बेटी और 10 महीने का एक बेटा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+