नीलामी के लिये धोनी और गिलक्रिस्ट क ी भारी डिमांड
मुम्बई.18 फरवरी.वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. की बहुचर्चित इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के लिये खिलाड़ियों की नीलामी में महज दो दिन बाकी रह गए हैं और भारत की एकदिवसीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी तथा ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट डिमांड सूची में सबसे ऊपर हैं
आईपीएल के 18 अप्रैल से शुरू होने वाले ट्वेंटी20 के टूर्नामेंट के मद्देनजर ये दोनों धुआंधार बल्लेबाज नीलामी में शामिल होने वाली सभी टीमों की पहली पसंद हैं
धोनी की बोली चार लाख डॉलर पर लगने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है जो भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर ् सौरभ गांगुली ् राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह को मिलने वाली धनराशि से बहुत कम नहीं है लेकिन ये चारों दिग्गज खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल नहीं किये जाएंगे
लीग का नियम कहता है कि ये चारों खिलाड़ी अपने शहर स्थित फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे1 सचिन मुम्बई टीम के लिये ् गांगुली कोलकाता के लिये ् युवराज चंडीगढ़ के लिये और द्रविड़ बेंगलूर के लिये होंगे1 इन्हें अपनी टीम में सबसे ज्यादा बोली पाने वाले खिलाड़ी से 15 प्रतिशत धनराशि अधिक मिलेगी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अगले माह अलविदा कहने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खब्बू बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की बोली अपने कप्तान रिकी पोंटिंग .तीन लाख 50 हजार डॉलर. से कम दो लाख 75 हजार डॉलर पर लगने की उम्मीद जाहिर की जा रही है मगर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शैली की वजह से वह भी बोली लगाने वालों की आंखों के तारे बने हुए हैं
सलीम.राज.राणा 1827जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications