युवी फार्म में जल्द लौटेंगे:पठान
एडीलेड . 14 फरवरी .वार्ता. टीम इंडिया के आलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि उपकप्तान युवराज सिंह की खराब फार्म से हडबडाने की कोई जरूरत नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी पूरी लय में खेलने लगेंगे
पठान ने क्रिकइंफो के साथ साक्षात्कार में कहा कि युवराज और वीरेन्द्र सहवाग के पूरी तरह अपनी लय में न होने के कारण उनकी फार्म पर सवाल उठाना उचित नहीं है क्योंकि भारत के चार में से दो मैच तो वर्षा के कारण रद्द हो गए थे
उन्होंने कहा कि वीरू और युवी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है 1 वीरू ने बि्रस्बेन में श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरूआत की थी जो टीम के दृष्टिकोण से एक बढिया बात है 1 उन्होंने साथ ही कहा...यह बस एक पारी की बात है और दोनों ही बल्लेबाज अपनी पूरी लय में गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देंगे 1...राज /सत्यकाम.राणा 1919जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications