पीसीबी ने अख्तर से पूछे कडे सवाल
लाहौर 21 फरवरी.वार्ता. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड.पीसीबी. के अध्यक्ष नसीम अशरफ ने विवादास्पद खिलाडी शोएब अख्तर की मंशा पर सवालिया निशान खडा करते हुये कहा है कि अब इस तेज गेंदबाज की देश के लिए खेलने की इच्छा नहीं रह गयी है
डा अशरफ ने .डेली न्यूज. से कहा कि अख्तर का पीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये बगैर इंडियन प्रीमियर लीग.आईपीएल. में शामिल होना इस बात का साफ संकेत है कि अब वह राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलना चाहते हैं1 अख्तर को आईपीएल के लिए बुधवार को हुयी नीलामी के दौरान फिल्म अभिनेता शाहरूख खान की कोलकाता टीम ने 1.7 करोड रूपये की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया है1 लेकिन इससे अख्तर की परेशानी और बढ सकती है1 वह पहले ही पीसीबी की आलोचना करने की वजह से मुश्किलों में घिरे हैं1 पहले तो उन्होंने पीसीबी की नोटिस का जवाब देने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इसका जवाब भेजा1 मगर पीसीबी ने इस मामले को अभी ठंडे बस्ते में नहीं डाला है1 डा. अशरफ ने कहा.. हमने इस मामले को बोर्ड की अनुशासन समिति के समक्ष भेज दिया है1 समिति ही तय करेगी कि अख्तर का क्या भविष्य होगा1. हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि जब अख्तर और पीसीबी के बीच इस तरह का विवाद पैदा हुआ है1 गत वर्ष सितंबर मेंंटी..20 विश्व कप की शुरूआत के ऐन पहले अपने साथी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के साथ मारपीट करने को लेकर उन पर प्रतिबंध लगा था1 उस समय यह भी कहा गया था कि भविष्य में अनुशासनहीनता का दोषी पाये जाने पर उन्हें आजीवन प्रतिबंधित किया जा सकता है
प्रेम जगबीर2230वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications