बंगलादेश के तेज गेंदबाज रसेल न्यूजीलैंड दौरे से बाहर
ढाका.17 दिसम्बर.रायटर.बंगलादेश के तेज गेंदबाज सैयद रसेल चोट के कारण टीम के मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं 1 बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी
रसेल रविवार को न्यूजीलैंड के हेमिल्टन में एक दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय कंधे में चोट खा बैठे थे 1 टीम में अब रसेल की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सजीदुल इस्लाम लेंगे
सजीदुल का राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन रहा था 1 वह न्यूजीलैंड के लिए मंगलवार को रवाना होंगे
बंगलादेश के मुख्य चयनकर्ता रफीकुल आलम ने . रायटर . को बताया कि सजीदुल गेंदबाजी में रसेल से बहुत कुछ मिलते हैं और इस समय अच्छी फार्म में हैं उन्होंने कहा.. हमने एकमत से सजीदुल को न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया 1.. बंगलादेश इस दौरे में तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 26 दिसम्बर को खेलेगा 1 इस सीरीज के बाद बंगलादेश अगले महीने दो टेस्ट भी खेलेगा
राज . प्रेम .170
रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications