इशांत .आर पी .रोहित और उथप्पा ने मारा जैक पाट
मंुबई 20 फरवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया में सनसनी फैला चुके युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तथा युवा बल्लेबाजों रोहित शर्मा और राबिन उथप्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की आठ फ्रैंचाइजी टीमों के लिए आज यहां हुई खिलाडियों की नीलामी में जैक पाट पर हाथ साफ कर दिया है
19 वर्षीय इशांत को बालीबुड किंग शाहरूख खान की कोलकाता टीम ने तीन करोड 80 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा है और वह नीलामी में सबसे ज्यादा राशि पाने वाले खिलाडियों में आश्चर्यजनक रूप से चौथे स्थान पर हैं1 बायें हाथ के तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह को हैदराबाद टीम ने तीन करोड 50 लाख रुपये में खरीदा है जबकि टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज उथप्पा को मुंबई टीम ने तीन करोड 20 लाख रुपये में और रोहित शर्मा को हैदराबाद टीम ने तीन करोड रुपये में खरीदा है1 एक अन्य युवा बल्लेबाज मनोज तिवारी को हालांकि आस्ट्रेलिया में ज्यादा मौका नहीं मिल पाया है लेकिन उन्हें दिल्ली की टीम ने दो करोड 70 लाख रुपये में खरीदा है
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को दिल्ली की टीम ने दो करोड 10 लाख रुपये में और युवा लेग स्पिनर पीयूष चावला को मोहाली टीम ने एक करोड 60 लाख रुपये में खरीदा है
राज सत्यकाम जगबीर2152वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications