क्रिकेट खिलाडियों की नीलामी .राष्ट्रीय शर्म. यादव
नयी दिल्ली 21 फरवरी .वार्ता. जनता दल .यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग.आईपीएल. के लिए हुयी क्रिकेट खिलाडियों की कल हुई नीलामी की कडे शब्दो में निंदा करते हुए आज इसे .राष्ट्रीय शर्म. करार देते हुए सरकार से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. को अपने नियंत्रण में लेने की मांग कर डाली
राज्यसभा सदस्य यादव ने यहां कहा कि क्रिकेट खिलाडियों की नीलामी न केवल मानवीय गरिमा के खिलाफ है. बल्कि धन दौलत का फूहड प्रदर्शन भी है1 सभ्य समाज को इसकी निंदा करनी ही चाहिए1 गौरतलब है कि मुम्बई में आईपीएल टीमों के लिए बुधवार को खिलाडियों की करोडों में बोली लगायी गयी
उन्होंने कहा कि अर्जुन पुरस्कार तथा पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले क्रिकेट खिलाडियों की खुले आम उस तरह नीलामी हो रही है. जिस तरह मेले में .जानवरों. को नीलाम किया जाता है1 उन्होंने कहा कि सरकार इन खिलाडियों को कई तरह की सुविधाएं भी देती है और पैसे खर्च करती है. लेकिन अब बाजार ने पूरी तरह से इस खेल का अपहरण कर लिया है
यादव ने कहा कि बीसीसीआई पैसे उगाहने की एक संस्था बन गयी है और वह कई तरह के षड्यंत्रों तथा खींचतान की शिकार भी बन गयी है1 सरकार को चाहिए कि वह उसे फौरन अपने हाथ में ले ले और खेल मंत्रालय को उसका नियंत्रण सौंप दें
उन्होंने कहा कि क्रिकेट के कारण ही फुटबाल. हाकी. कुश्ती. तैराकी और तीरंदाजी जैसे पारम्परिक खेल पिछड गए हैं1 उन्होंने कहा कि बाजार की शक्तियां केवल क्रिकेट को आगे बढाने में लगी है और मीडिया भी उसी का साथ दे रहा है
अरविन्द प्रेम जगबीर1850वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications