त्रिपुरा. असम. गुजरात और जम्मू को स्वर्ण
इंदौर 21 फरवरी.वार्ता. सीमा सुरक्षा बल की 38 वीं अंतर सीमान्त निशानेबाजी प्रतियोगिता में असम. त्रिपुरा. गुजरात और जम्मू सीमान्तके निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक जीत कर शानदार शुरूआत की है
स्पर्धा के कल दूसरे दिन मशीन कारबाइन के व्यक्तिगत मुकाबलों में असम के थामस वर्गीस ने 128 अंक के साथ स्वर्ण. पंजाब के सोमनाथ ने 125 अंक के साथ रजत और पश्चिम बंगाल के एम केा ने 124 अंक लेकर कांस्य पदक जीता
ए आई पी डी एम पिस्टल के व्यक्तिगत मुकाबलों में त्रिपुरा के निशानेबाजों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया1 आरक्षी राज एस 224 अंक पहले 224 अंक. आरक्षक आर राजेश कुमार .220. दूसरे और आशुराम .214 .तीसरे स्थान पर रहे
फुल बोर थ्री पोजीशन में गुजरात के एस समन्था 432 अंक लेकर अव्वल रहे1 राजस्थान के नितिन गुंड ने 430 अंक लेकर रजत और चंद्रशेखर ने 428 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया
काम्बेट मैच में जम्मू के एस के शुक्ला ने 138 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता1 वहीं आर सुभैया 132 अंक लेकर दूसरे और सहायक कमान्डेन्ट राजदीप 122 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे
अखिलेश सलीम मनोरंजन 1125 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications