सचिन ने गावस्कर को पीछे छोड़ा
एडिले, 24 जनवरीः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज यहां क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन के घरेलू मैदान पर शानदार शतक जमाने के साथ ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया.तेंदुलकर ने संकट के समय में 124 रन की नाबाद पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 309 रन बनाये.
ब्रैडमैन की स्टार टीम में शामिल वर्तमान समय के एकमात्र क्रिकेटर तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज के घरेलू मैदान रहे एडिलेड ओवल में पहला और टेस्ट मैचों में 39वां शतक जमाया. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 172 गेंद खेली हैं जिसमें दस चौके तीन छक्के शामिल हैं.
तेंदुलकर ने ऐसे समय में शतकीय पारी खेली जबकि वीरेंद्र सहवाग (63) को छोड़कर शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज अनुकूल पिच का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे और भारत का स्कोर चार विकेट पर 156 रन था. उन्हें वीवीएस लक्ष्मण (51) रूप में अच्छा सहयोगी मिला जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिये 126 रन जोड़े.
सचिन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान 100 रन का आंकड़ा छूने के साथ ही गावस्कर के आठ शतकों के भारतीय रिकार्ड को तोड़ दिया. गावस्कर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में आठ शतकों की मदद से 1550 रन बनाये थे.
सचिन का कंगारूओं के खिलाफ यह नौवां और कुल 39वां टेस्ट शतक है. इससे पहले उन्होंने दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये 24 टेस्ट मैचों में आठ शतकों की मदद से 54.65 के शानदार औसत से 2186 रन बनाये थे. इस सीरीज में जबर्दस्त फार्म में चल रहे सचिन ने नाबाद 124 रन की अपनी पारी के दौरान ब्रेडमैन के घरेलू मैदान एडिलेड पर शतक जमाने का कारनामा भी कर दिखाया.
इससे पहले सचिन एडिलेड में केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर सके थे और उनका सवोच्च स्कोर 61 रन ही था. महेंद्र सिंह धोनी (6) एक जीवनदान पाने के बाद अब भी क्रीज पर मौजूद हैं जबकि आस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली और मिशेल जानसन ने दो- दो विकेट लिये हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications