आस्ट्रेलिया में हो सकती है पाकिस्तान की घरेलू सीरीज
मेलबोर्न. 22 जनवरी. वार्ता. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड. पीसीबी. आखिरकार आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज पर सुरक्षा कारणों से छाये संकट को दूर करने क ेलिए उसे आस्ट्रेलियाई जमीन पर स्थानांतरित करने के बारे में विचार के लिए राजी हो गया है
पीसीबी से जुडे एक सूत्र ने स्थानीय दैनिक .सिडनी मानिग हेराल्ड. से कहा कि पीसीबी इस प्रस्ताव पर विचार करने क ेलिए भले ही राजी हो गया है लेकिन यह एकदम अंतिम उपाय होगा 1 सूत्र ने कहा कि पीसीबी अब भी चाहता है कि यह श्रंृखला पाकिस्तान में ही खेली जाए
लेकिन गत महीने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद पाकिस्तान में बिगडी सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुये क्रिकेट आस्ट्रेलिया.सीए. ने मार्च में होने वाले इस दौरे के प्रति असमंजस व्यक्त किया था1 दरअसल आस्ट्रेलियाई खिलाडी पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं
ऐसी स्थिति में प्रस्ताव आया था कि पाकिस्तान में होने वाली इस सीरीज को क्यों न.न आस्ट्रेलिया में ही स्थानांतरित कर दिया जाए 1 पीसीबी सूत्र ने इस पर कहा... अगर बहुत बुरी स्थिति आयी तो आस्ट्रेलिया में खेलना ही बेहतर होगा 1...किसी तटस्थ देश में सीरीज खेलने से तो यह बेहतर ही है1.. प्रेम नंद1206 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications