भारत का आईसीसी रैंकिंग में दूसरा स्थान पक्का. पठान चढे
दुबई 20 जनवरी. वार्ता. टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गये तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया को 72 रन से शिकस्त देकर एलजी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान सुनिश्चित कर लिया है जबकि इस मैच में शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने वाले इरफान पठान की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है
पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के साथ ही नवीन टेस्ट रैंकिंग में भारत का आस्ट्रेलिया के बाद दूसरा स्थान सुनिश्चित हो गया है 1 एडिलेड में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को हार जाने पर भी भारत की इस रैंकिंग पर कोई विपरीत असर नहीं पडेगा 1 दरअसल लंबे समय से नंबर एक स्थान पर कायम आस्ट्रेलिया को मात देने से भारत को महत्वपूर्ण रेटिंग अंक मिले हैं
इस जीत से पठान को भी काफी फायदा पहुंचा है 1 मैच में 28 और 46 रन की छोटी लेकिन अहम पारियां खेलने के अलावा पांच महत्वपूर्ण विकेट टकने में कामयाब रहे पठान अब हरफनमौला खिलाडियों की रैंकिंग में छठवें स्थान पर पहुंच गये हैं 1 इसके अलावा टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भी वह छह स्थानों की छलांग के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गये हैं 1 प्रेम.राज.प्रभु 1837जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications