पोंटिंग को अपनी पुरानी लय हासिल करने की उम्मीद
मेलबोर्न 22 फरवरी.वार्ता. अपना खोया फार्म पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज यहां श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में नाकामी के बावजूद अपनी पुरानी लय जल्द हासिल करने की उम्मीद जतायी
पोंटिंग ने मैच की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए कडी मेहनत कर रहे हैं1 उन्होंने कहा.. मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द इस दौर से बाहर निकलूं1 मैं इसके लिए अपनी कोशिश जारी रखूंगा1. गौरतलब है कि इस घरेलू सत्र में उनका प्रदर्शन अब तक काफी औसत रहा है और मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज के छह मैचों में तो वह एक भी अच्छी पारी नहीं खेल सके हैं1 आज के मैच में भी वह 34 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 11 रन ही बना सके
हालांकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किये जाने वाले पोंटिंग ने इसे केवल वक्त की बात बताते हुये कहा कि उन्हें रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में बडी पारी खेलने की उम्मीद है1 उन्होंने कहा.. मेरा मानना है कि विकेट पर आधे..एक घंटे का समय बिताने के बाद स्थिति बदल जाएगी1 उम्मीद करता हूं कि यह मौका भारत के खिलाफ ही आ जाएगा1. श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करके त्रिकोणीय सीरीज में पोंटिंग की टीम ने फाइनल में अपनी सीट सुरक्षित कर ली है1 इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम भारत है जो फिलहाल दूसरे स्थान पर है
प्रेम जगबीर2130वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications