सीरीज में 500 रन बनाने से चूके सचिन
एडिलेड, 28 जनवरीः सुनने में यह आश्चर्यजनक लगता है, लेकिन यह सच है कि रिकार्डों और शतकों के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर अपने कैरियर में आज तक एक टेस्ट श्रृंखला में 500 रन नहीं बना पाए हैं.उनके पास आस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को समाप्त हुई चार टेस्टों की श्रृंखला में यह आंकड़ा छूने का मौका था लेकिन वह मात्र सात रन से इस आंकड़े पर पहुंचने से चूक गए. सचिन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस श्रृंखला में 70.42 के औसत से 493 रन बनाए जो उनके 19 वर्षों और 146 टेस्टों के लम्बे कैरियर में एक टेस्ट श्रृंखला में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
एडिलेड में आखिरी टेस्ट में पहली पारी में 153 रन बनाने के बाद वह एक सीरीज में 500 रन बनाने के काफी नजदीक पहुंच गए थे, लेकिन दूसरी पारी में 13 रन पर आउट हो जाने के बाद उनका इस मंजिल पर पहुंचने का सपना टूट गया. यह वास्तव में आश्यर्चजनक है कि 146 टेस्टों में 55.57 के औसत से 11782 रन और 39 शतक बनाने वाले सचिन आज तक एक सीरीज में 500 रन नहीं बना पाए हैं.
इस सीरीज में दो शतक और दो अर्द्धशतक बनाने के बावजूद वह 500 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए. दिलचस्प बात यह रही कि इस सीरीज में उन्होंने पहली पारी में ही सफल प्रदर्शन किया जबकि दूसरी पारी में वह हर बार सस्ते में आउट हुए.
पहली पारी को देखा जाए तो उन्होंने मेलबोर्न में 62, सिडनी में नाबाद 154, पर्थ में 71 और एडिलेड में 153 रन बनाए लेकिन इन चारों जगहों पर दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन क्रमशः 15, 12, 13 और 13 रन का रहा. दूसरी पारियों में यदि वह एक भी अच्छा प्रदर्शन कर जाते तो वह आसानी से 500 का आंकड़ा पार कर सकते थे.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications