Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पीड ने हरभजन मामले में गलती स्वीकारी

एडिलेड. 31 जनवरी .वार्ता. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड ने आज कहा कि कुछ मानवीय और तथ्यात्मक गलतियों के कारण भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह संभावित प्रतिबंध से बच गए

स्पीड ने कहा कि आईसीसी के अपील आयुक्त न्यायमूर्ति जान हेंसन को हरभजन मामले में पूरी जानकारी नहीं देना एक गलती थी1 उन्होंने कहा...यह काफी दुर्भाग्यशाली रहा कि मानवीय भूल के कारण न्यायमूर्ति हेंसन को आचार संहिता हरभजन के इतिहास के उल्लंघन के बारे में जानकारी नहीं दी गई और आईसीसी अपनी इस गलती को स्वीकार करती है1... गौरतलब है कि न्यायमूर्ति हेंसन ने हरभजन को नस्लीय टिप्पणी के आरोप से बरी करते हुए उन पर 2.8 लेवल के तहत आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस के खिलाफ अपशब्द क हने का आरोप लगाया और सजा के तौर पर हरभजन पर मैच फीस का पचास प्रतिशत जुर्माना किया गया

न्यायमूर्ति हेंसन ने अपने फैसले के बाद कहा कि उन्हें हरभजन के पिछले आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में नहीं बताया गया अन्यथा वह उनपर और गंभीर जुर्माना करते

स्पीड ने माना कि आईसीसी ने इस मामले में गलती की1 उन्होंने कहा कि आईसीसी ने हेंसन के सहायक वकील जान जार्डन को हरभजन द्वारा वर्ष 2003 में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में बताया था1 इसमें हरभजन को अंपायर के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने का दोषी पाया गया था

स्पीड ने खिलाडियों को मैदान में उनके व्यवहार के प्रति चेताया और स्पष्ट किया कि हरभजन ने उकसाने पर अपशब्द कहे थे1 उन्होंने कहा...क्रिकेट के मैदान पर इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा1 मैं उम्मीद करता हंू कि सभी खिलाडी इसे एक चेतावनी की तरह लें और मैदान में अपने व्यवहार को संयत करें1... सत्यकाम प्रेम वीरेन्द्र1347 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+