खेलोंें में लगने वाली चोटों के बारे में जानकारी के लिए कार्यशाला
पुणे 05 दिसंबर .वार्ता. खेलों के दौरान लगने वाली चोटों. उनसे बचने के उपायों और संबंधित इलाज के बारे में जानकारी देने के लिए डक्कन जिमखाना आगामी 16 दिसंबर को यहां एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है
डक्कन जिमखाना के महासचिव विश्वास लोकारे ने यहां बताया कि खेलों से जुडे जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञ कार्यशाला को संबोधित करेंगे तथा प्रशिक्षकों और खिलाडियों से वार्तालाप करेंगे1 उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इस बात की जानकारी देना है कि प्रशिक्षण और स्पर्धाओं के दौरान खिलाडी कैसे अपने आप को घायल होने से बचा सकते हैं
श्री लोकारे ने बताया कि कार्यशाला में चिकित्सकों और फिटनेस पेशेवरों की टीम खिलाडियों और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन करेगी1 जाने माने आथोपीडिक सर्जन. खेल चिकित्साएवं सर्जरी के विशेषज्ञ डा. पवनकुमार कोहली मुख्य वक्ता होंगे
कार्यशाला तीन चरणों में संपन्न होगी1 पहले चरण में खेलों में लगने वाली विभिन्न प्रकार की चोटों. उनकी पहचान और लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी1 दूसरे चरण में चोटों के तात्कालिक और दीर्घकालिक इलाज के बारे में तथा तीसरे एवं अंतिम चरण में इन चोटों से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी1 प्रकाश.प्रभु 1046वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications